चंडीगढ़। हरियाणा के विभिन्न जिलों में तीज महोत्सव का आयोजन होगा और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्रियों को शामिल होने का माैका मिलेगा। सोमवार को को मनाए जाने वाले तीज महोत्सव के कुछ कार्यक्रमों में परिवर्तन भी किया गया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सिरसा में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। राजस्व मंत्री विपुल गोयल रेवाड़ी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा फतेहाबाद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा झज्जर, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोनीपत में और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा हिसार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भिवानी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव नारनौल और विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जींद में आयोजित तीज समारोह में भाग लेंगे। ब्यूरो