फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में अध्यापकों की ड्यूटी से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित: अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार द्वारा सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ब्लाॅक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ड्यूटी सौंपने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में पूरे अध्यापक उपलब्ध नहीं हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया लंबी होने के कारण स्कूलों से अध्यापकों की गैरमौजूदगी बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर डाल रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को अध्यापकों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों से बीएलओ का कार्य करवाना चाहिए ताकि शिक्षा बाधित न हो। चौटाला ने साफ कहा कि बीजेपी सरकार बिना किसी योजना या नीति के काम कर रही है और भविष्य में भी सुधार की कोई नीयत नहीं दिखती। वर्तमान में ज्यादातर स्कूल बिना अध्यापकों के खाली पड़े हैं और बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशैली से पूरे प्रदेश का शिक्षा तंत्र प्रभावित हो रहा है और बच्चों का भविष्य खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें