फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हड़ताली सफाई कर्मचारियों से आज होगी वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हालात बिगड़ने लगे हैं। सड़कों पर 12 हजार टन से अधिक कचरा पड़ा हुआ है। शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य अटक गया है। हालात बिगड़ने पर अब सरकार की नींद टूटी है। अब बुधवार को चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक होगी।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के अधिकारियों ने वार्ता का समय तय किया है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में होने वाली इस बैठक में निकाय मंत्री विपुल गोयल भी शामिल रहेंगे। शास्त्री ने कहा कि हड़ताल दमकल कर्मियों की मांगें मानने पर ही समाप्त होगी। निकाय के सफाई कर्मचारियों की जो भी लंबित मांगें हैं उन्हें पूरा करना होगा।
विज्ञापन


ग्रामीण सफाई कर्मी भी हड़ताल के समर्थन में उतरे, प्रदर्शन किया
निकायों के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में करीब 10500 ग्रामीण सफाई कर्मी भी आ गए हैं। हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम ने कहा कि मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकायों के सफाई कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार को रोहतक में राज्यस्तरीय सम्मेलन में कर्मचारी बड़े आंदोलन का निर्णय ले सकते हैं।



हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ वार्ता के लिए बुधवार का समय निर्धारित किया है। उम्मीद है कि निकाय मंत्री की माैजूदगी में होने वाली इस बैठक में सकारात्मक परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

- अशोक मीणा, आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय


विशेषज्ञ बोले- बीमारियों के साथ पर्यावरण को भी नुकसान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक डाॅ. करन पूनिया का कहना है कि गर्मी के माैसम में कचरा सड़कों पर पड़ा हो तो बेहद तीव्रता से संक्रमण फैलता है। पेट से संबंधित बीमारियां और सांस के साथ दुर्गंध आने से फेंफड़ों व दिल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संक्रमित पशु, पक्षी व व्यक्तियों से दूसरों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सेवानिवृत वैज्ञानिक रणबीर राठी का कहना है कि कचरा सड़कों पर पड़ा रहेगा तो पर्यावरण को भी नुकसान होगा। कचरे को जलाने से प्रदूषण का स्तर उस क्षेत्र में बढ़ने से लोगों को सांस व दिल से संबंधित परेशानियां होंगी। गर्भवती, नवजात व बीमार लोग ऐसे वातावरण में जाने से बचें यदि आवश्यक हो तो मास्क लगाकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें