फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निकाय और दमकल कर्मियों की मांगों पर वार्ता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की छह अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल को टालने के लिए सरकार ने बुलाई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने 6 अगस्त से प्रस्तावित नगरपालिका व दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को टालने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में सुबह 11 बजे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में कर्मचारियों के साथ उनकी मांगों पर वार्ता होगी।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा वार्ता समिति का नेतृत्व करेंगे। शास्त्री ने बताया कि 13 मई को हुई पिछली वार्ता में पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को नियमित करने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने 30 जून तक स्वीकृत मांगों का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कोई आदेश जारी नहीं किए गए। सरकार के वादा पूरा न करने पर संघ ने 6 अगस्त से हड़ताल का नोटिस दिया था जिसके बाद यह वार्ता बुलाई गई है। उनकी ठेका प्रथा समाप्त करने, ठेके पर लगे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने और रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने की भी मांग है। संघ ने कहा कि मानी गई मांगों को लागू किए बिना आंदोलन नहीं टलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें