चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में वीरवार को राज्यस्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पराक्रम दिवस के निमित्त हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में होगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि होंगे। मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में आयोग की टीम सुबह 10 बजे विधान भवन के सेरेमोनियल गेट के पास विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार करवाएगी। ब्यूरो