फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पांच जिलों की 17 मंडियों में सूरजमुखी की खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सूरजमुखी के लिए न्यूनतम मूल्य 7280 रुपये प्रति क्विंटल किया निर्धारित
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के पांच जिलों की 17 मंडियों में सूरजमुखी की खरीद शुरू हो गई है। इस बार केंद्रीय योजना के तहत सूरजमुखी खरीदने की स्वीकृति प्रदान की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के ब्योरे के अनुसार इस बार 44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार होने का अनुमान है।
इस वर्ष किसानों ने 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बिजाई की है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर सूरजमुखी के लिए 18166 किसानों ने पंजीकरण किया है। सरकार ने इस बार सूरजमुखी का न्यूनतम मूल्य 7280 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की तरफ से सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी आवंटन के तहत अंबाला जिला में अंबाला शहर, अंबाला कैंट, शहजादपुर, साहा, बराड़ा में हैफेड और मुलाना में एचडब्ल्यूसी, करनाल में हैफेड, कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में एचडब्ल्यूसी व थानेसर में हैफेड की ओर से सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। इसी तरह से थोल में एचडब्ल्यूसी, शाहाबाद में हैफेड और एचडब्ल्यूसी, लाडवा में हैफेड, बबैन में हैफेड, झांसा में एचडब्ल्यूसी, पंचकूला के बरवाला में हैफेड और यमुनानगर के साढौरा में एचडब्ल्यूसी खरीद एजेंसी के रूप में काम करेगी। सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें