फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: राजकीय स्कूलों में दूसरी-तीसरी के छात्रों का भाषा और गणित में होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की नींव मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) कार्यक्रम के तहत 15 और 16 सितंबर को दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों का शैक्षणिक मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से मूल्यांकन करने वाले ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) शिक्षकों की सूची मांगी है। इन शिक्षकों को ऑनलाइन एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभाग का उद्देश्य बच्चों के सीखने के नतीजों में सुधार करना और आवश्यकतानुसार बच्चों को अतिरिक्त कक्षाएं भी उपलब्ध करवाना है। 15 सितंबर को भाषा आकलन होगा जिसमें बच्चों से शब्द, वाक्य और अनुच्छेद का पठन कराया जाएगा।
विज्ञापन

16 सितंबर को गणित विषय का मूल्यांकन होगा जिसमें संख्या पहचानने, जोड़ और घटाव जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी का आकलन व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा जो लगभग पांच से दस मिनट तक चलेगा। इस परीक्षा से बच्चों की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास होगा ताकि तय किया जा सके कि वे निपुण स्तर पर हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें