फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने राज्य तिलहन मिशन का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संगठनों को भी किया जाएगा शामिल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम करेगी। राज्य तिलहन मिशन का गठन किया है। तिलहन मिशन के गठन का उद्देश्य है कि खाद्य तेलों में हरियाणा आत्मनिर्भर बने। मिशन में जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मिशन की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए साल में कम से कम दो बैठक आयोजित करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य तिलहन मिशन (स्टेट ऑयल सीड्स मिशन) का गठन किया है, जबकि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इस मिशन के सदस्य सचिव होंगे। मिशन में अन्य सदस्यों के रूप में सहकारिता, उद्योग, ग्रामीण विकास, वित्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभागों के प्रशासनिक सचिव, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक, हरियाणा स्थित आईसीएआर संस्थानों के निदेशक, नाबार्ड के राज्य प्रभारी, राज्य स्तरीय बैंकर समिति के नोडल अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। तिलहन उत्पादक किसान संगठन, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, तिलहन, वनस्पति तेल एवं बीज उत्पादन से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि और केंद्र के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रतिनिधि भी मिशन में शामिल रहेंगे। मिशन का यह भी कार्य रहेगा कि राज्यस्तरीय एजेंसियों, जिलास्तर की संस्थाओं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। मिशन की प्रमुख जिम्मेदारियों में राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप राज्य तिलहन कार्ययोजना को अंतिम रूप देना, उत्पादन, औसत उपज और तेल उत्पादन की निगरानी करना, अवसंरचना एवं प्रसंस्करण सुविधाओं के लिए वित्तीय संसाधनों का प्रभावी आवंटन सुनिश्चित करना एवं राज्य योजनाओं के साथ तालमेल स्थापित करना शामिल रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें