अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी और ग्रुप डी के पदों का संशोधित परिणाम घोषित किया है। वर्ष 2023 में ग्रुप सी में असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम), दमकल विभाग में फायरमैन कम ड्राइवर व अन्य पदों के लिए हुई परीक्षा का हाईकोर्ट के आदेश यह संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।
इसी तरह से ग्रुप डी में खेल कोटे से संबंधित पदों का परिणाम भी दोबारा जारी किया गया है। इन पदों के लिए वर्ष 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को जानकारी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या है तो वह गूगल फाॅर्म के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। आयोग के चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी है कि जिन अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर जारी किया गया है उन सभी अभ्यर्थियों के आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभागों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे अभ्यर्थी बुधवार से ज्वाइनिंग से संबंधित जानकारी के लिए विभागों में संपर्क कर सकते हैं।