फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल श्रमिक को गो ग्लोबल मिशन से मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार: सीएम

विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में विदेश सहयोग विभाग, हरियाणा की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता - फोटो : samvad
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेशभर में कुशल श्रमिकों को गो ग्लोबल मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार का गो ग्लोबल दृष्टिकोण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार में नई दिशा प्रदान कर राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी स्टेक होल्डर्स (हितधारकों) से मिलकर डंकी रूट की अवैध गतिविधियों पर सख्त लगाम लगाने और सही दिशा में संयुक्त प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सीएम सैनी विदेश सहयोग विभाग की ओर से बुधवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की रणनीति तैयार करना था। बैठक में 20 भर्ती एजेंसियों ने भाग लिया।


सीएम सैनी ने कहा कि कुशल श्रमिकों के लिए रोजगार की कोई कमी नहीं है। सरकार प्रयासरत है कि ये युवा पक्के और सुरक्षित तरीके से विदेश जाएं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले। इसके लिए राज्य सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पारदर्शी और भरोसेमंद भर्ती प्रक्रिया तय की है।
विज्ञापन



बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को विदेश भेजने के लिए अब तक कई प्रभावी पहल की गई हैं। इस पहल के तहत युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे बल्कि उन्हें आवश्यक कौशल, भाषा प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।


सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 5700 रिक्तियां ऑनलाइन जारी की हैं। ऐसे में प्रदेश के युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के माध्यम से युवाओं को मॉरीशस, इज़राइल, रूस, नॉर्वे, जर्मनी, दुबई और अन्य देशों में पारदर्शी तरीके से बिना खर्ची-पर्ची भेजने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें