फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम में सिरसा जिला ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम में प्रदेशभर में सिरसा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 88,200 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से और 10,145 लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन माध्यम से नशा विरोधी शपथ ली है। साथ ही 1,200 अधिकारी व कर्मचारी, 25,000 महिलाएं और 62,000 से अधिक युवाओं ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन प्रयासों के बल पर सिरसा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। सिरसा जिले में स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से निरंतर जागरूकता गतिविधियां चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें