फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एसआईआर की समय सीमा बढ़ी: तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची, 33 लाख मतदाताओं पर संकट

Tue, 14 Jul 2026 02:50 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का काम अब 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित होगा। 
विज्ञापन
SIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के तहत अब बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। पहले यह काम 14 जुलाई तक होना था। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्गठन (रि-अरेंजमेंट) का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा।

उधर, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट की सूची में आने वाले मतदाताओं की संख्या एक दिन में पांच लाख बढ़कर 33 लाख 36 हजार 31 हो गई है, जो कुल मतदाताओं को करीब 16 फीसदी है। यानी इन मतदाताओं ने अपना दावा पेश नहीं किया तो इनका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। हालांकि समय सीमा बढ़ने से इन मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) 3 अक्तूबर को जारी की जाएगी। 14 जुलाई तक प्रदेश में कुल 2,06,11,832 यानी 99.79 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,70,05,842 यानी 82.33 प्रतिशत मतदाताओं का फार्म भरकर बीएलओ वेबसाइट पर अपलोड कर चुके हैं।

इसलिए बढ़ाई गई समय सीमा
दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में अभी भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा होना बाकी था। निर्वाचन विभाग का मानना था कि अतिरिक्त समय मिलने से सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र पूरी तरह एकत्र किए जा सकेंगे और प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सकेगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा समय बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी। इसके बाद एसआईआर कार्य को पूरा करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

... तो फिर 31 जुलाई की सूची में नहीं होगा नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 24 जुलाई तक अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा कर दें। मतदाता चाहें तो इसे ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर प्रपत्र जमा नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति का नाम 31 जुलाई को जारी होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएगा। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन विभाग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करना और उसमें मौजूद गलतियों को दूर करना है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।
विज्ञापन


अपना व परिजनों का नाम जांचें
विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम भी सूची में शामिल करवाएं। यदि किसी व्यक्ति का नाम छूट गया है या किसी प्रकार की गलती है, तो समय रहते उसे ठीक करवाएं। निर्वाचन विभाग ने कहा है कि सही और अपडेट मतदाता सूची के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए लोग अपने क्षेत्र के बीएलओ, जिला निर्वाचन कार्यालय या 1950 हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें