चंडीगढ़। प्रदेश के सिख उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाएं और सामाजिक सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी आदि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, कृषि, आईटी और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के प्रमुख उद्योगपति शामिल रहे। ब्यूरो