फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में अफसरों की कमी, राहुल हुड्डा भी केंद्र में गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठता सूची के शीर्ष 20 आईएएस अधिकारियों में से 10 केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर, कुछ अफसरों के पास कई विभागों का जिम्मा
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में आईएएस अधिकारियों की कमी के बीच एक और अधिकारी राहुल हुड्डा केंद्र में चले गए हैं। राज्य सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव राहुल हुड्डा की सेवाएं केंद्र को सौंप दी हैं। उन्हें दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा में आईएएस अधिकारियों के 226 स्वीकृत पद हैं लेकिन फिलहाल 179 अधिकारी ही तैनात हैं। 47 पद खाली हैं। वरिष्ठता सूची के शीर्ष 20 अधिकारियों में से 10 केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज का दबाव बढ़ रहा है। कई अधिकारियों के पास दो से अधिक विभागों का जिम्मा है जबकि कुछ चार से पांच विभाग संभाल रहे हैं। नवंबर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल और दिसंबर में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के सेवानिवृत्त होने का समय है। इसके बाद सुमिता मिश्रा की सेवानिवृत्ति भी होनी है। अधिकारियों की कमी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने केंद्र से चार आईएएस अधिकारियों वी. उमाशंकर, राकेश गुप्ता, नितिन कुमार यादव और विकास गुप्ता को प्रदेश में भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें