हरियाणा के सात एचसीएस अधिकारी विद्यार्थियों के टैब और डिजिटल बोर्ड जांचेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण के लिए एचसीएस अधिकारियों की एक टीम गठित की है। यह टीम डिजिटल बोर्ड, विद्यार्थियों व शिक्षकों को आवंटित टैब, आईसीटी प्रयोगशालाओं की स्थिति और भाषा प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे। सात अधिकारियों को 22 जिले सौंपे गए हैं।