फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अपराध रोकने के लिए हर थाने का बनेगा अलग डाटा, बढ़ते मामलों के कारण तलाशेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



- डीजीपी ने हत्या-डकैती वाले क्षेत्रों की समीक्षा के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर के आंकड़ों के बजाय हर थाने का अलग रिकॉर्ड खंगालेगी। किस इलाके में किस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं, इसके पीछे क्या कारण हैं और किन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है, इसका विश्लेषण कर रणनीति बनाई जाएगी। डीजीपी अजय सिंघल ने बुधवार को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में प्रदेश में कुल अपराध पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.41 प्रतिशत घटने का दावा किया गया है।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने थानों के हिसाब से अपराध के बदलते पैटर्न की जानकारी दी। डीजीपी ने हत्या, डकैती समेत बढ़ते अपराधों के कारणों की पहचान करने और अपराध के स्थान व प्रकृति के अनुसार पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। सभी थानों में सीसीटीवी लगाने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


नाबालिग लड़कियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनेंगी
18 वर्ष से कम उम्र की लापता लड़कियों और कमजोर वर्गों की गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीमें बनाकर जल्द तलाश करने को कहा गया। अपराधियों, भगोड़ों, बेल जंपरों और मोस्ट वांटेड का डिजिटल डाटा भी जल्द तैयार होगा। आरजेएसएफ यूनिट को सत्यापन और डिजिटलीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।


रात के नाकों पर अधिकारी खुद करेंगे निगरानी
बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त और आईजी रात की नाकाबंदी की निगरानी करेंगे। रंगदारी की कॉल पर अभेद्य ऐप से मिलने वाले डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर एसओपी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



धरना-प्रदर्शन से निपटने व एटीएम की सुरक्षा के लिए भी दिए निर्देश

धरना-प्रदर्शनों से निपटने के लिए एसपी पहले से एक्शन प्लान तैयार रखेंगे। एटीएम से छेड़छाड़ या उसे उखाड़ने की कोशिश पर अलर्ट सीधे डायल 112 पर पहुंचेगा। एटीएम कार्ड क्लोनिंग और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिए भी डाटा का विश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें