फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अंतराज्यीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन तिथि तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतरराज्यीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की अंडर 15, अंडर 19, अंडर 23 व सीनियर वर्ग की महिला टीम का चयन तिथि निर्धारित हो चुके हैं। इसके तहत महिला वर्ग में अंडर 19, अंडर-23 व सीनियर वर्ग (लड़की) की टीम के लिए 23 अगस्त को सुबह सात बजे चयन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, महिला वर्ग में अंडर-15 वर्ग की टीम के लिए 24 अगस्त को चयन प्रक्रिया होगी। ये चयन प्रक्रिया चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली (रोहतक) में होगी। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ विक्रांत सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग की टीम के ट्रायल के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं है। इस ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र, उसकी एक प्रति, क्लास 10 की मार्कशीट, पिछले वर्ष का स्कूल व कॉलेज का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज फोटो, खेल के सामान के साथ रंगीन किट में आना अनिवार्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें