फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधि अधिकारियों की नियुक्ति के लिए चयन समिति का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधि अधिकारी (नियुक्ति) अधिनियम-2016 की धारा-5 के अंतर्गत चयन समिति का गठन किया गया है। 100 विधि अधिकारियों (20 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 20 वरिष्ठ उप महाधिवक्ता, 30 उप महाधिवक्ता और 30 सहायक महाधिवक्ता) की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए चयन समिति गठित की गई है। समिति में अध्यक्ष प्रविंद्र चाैहान महाधिवक्ता हरियाणा होंगे। मणि राम शर्मा आईएएस विशेष सचिव गृह विभाग नामित, रितु गर्ग, विधिक सलाहकार एवं प्रशासनिक सचिव विधि व विधायी विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। न्यायमूर्ति दर्शन सिंह के अलावा न्यायमूर्ति एचएस भल्ला को भी समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें