फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: खेलो इंडिया में दूसरा स्थान, अब हरियाणा की ओलंपिक 2036 पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया के 7वें संस्करण में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रदेश का 39 गोल्ड सहित 117 पदकों के साथ देशभर में दूसरा स्थान रहा। इसके लिए हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति के साथ ही प्रदेश के खेल बजट में 40 प्रतिशत वृद्धि व संसाधनों को प्रमुख माना गया है। अब हरियाणा की नजर ओलंपिक-2036 पर है।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की व्यवस्थित और दूरदर्शी खेल नीति के चलते खिलाड़ियों को अब बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षक और अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर कहा कि दीर्घकालिक एथलीट विकास, खेल नर्सरी की स्थापना की योजना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों को और विस्तार दिया जाएगा। खिलाड़ियों को बीमा के साथ ही नकद पुरस्कार को लेकर मजबूत योजनाएं लागू करेंगे। खेल संसाधनों को भी तेजी से आधुनिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें