चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) के लिए 5 अक्तूबर को परीक्षा (सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट) आयोजित कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, लोक सेवा आयोग ने 17 नवंबर 2024 को सुबह के सत्र में आयोजित होने वाली स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) की परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब पीजीटी शिक्षकों का स्क्रीनिंग टेस्ट 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो