फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चावल की दो नई किस्में वैज्ञानिकों ने कीं विकसित, 20 दिन पहले ही तैयार होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कृषि वैज्ञानिकों ने चावल की दो नई किस्में विकसित की हैं, जो कम पानी में 20 दिन पहले ही तैयार हो सकेंगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को नई दिल्ली में कृषि खरीफ अभियान-2025 पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों के प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब फसल 20 दिन पहले तैयार हो सकेगी। साथ ही मीथेन गैस का उत्सर्जन भी कम होगा। किसानों को यह नई किस्में जल्द उपलब्ध कराने की योजना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान का आभार जताते हुए राणा ने कहा कि 2014 के बाद हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत का ही असर है कि 2,900 नई किस्मों का विकास कर चुके हैं। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिवराज सिंह चौहान रहे। 10 से अधिक राज्यों के कृषि मंत्री भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें