फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल सेफ्टी कानून बनाकर स्कूल संचालकों को सुरक्षा दी जाए : कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसिपल की हत्या के आरोपियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। हिसार जिले के गांव बास में स्थित करतार मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर पानू की हत्या के आरोपियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई करने और स्कूल सेफ्टी कानून बनाकर शिक्षकों को सुरक्षा देने की प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार और प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि स्कूल में अच्छे संस्कार व अनुशासन बनाए रखना स्कूल प्रिंसिपल सहित अन्य स्टाफ का कर्तव्य होता है, लेकिन स्कूल में छात्रों की ओर से अनुशासनहीनता करने पर उनको समझाने और स्कूल के नियमों की पालना के लिए बोलने पर ही स्कूल प्रिंसिपल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे पूरे शिक्षा जगत में भय का माहौल बना हुआ है। इस वारदात से प्रदेशभर के स्कूल संचालकों और स्टाफ सदस्यों में भारी रोष व असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें