चंडीगढ़। अभय चौटाला रैली के लिए पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के पुराने सहयोगियों को भी न्योता दे रहे हैं। इनमें पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह भी शामिल हैं। संपत सिंह को निमंत्रण देने अभय सिंह चौटाला उनके घर पहुंचे थे। संपत सिंह ने निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है। संपत सिंह ने कहा, देवीलाल मेरे राजनीतिक गुरु रहे हैं। उनसे ही मैंने राजनीति सीखी। 2008 तक देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली में जाता भी रहा हूं। 2009 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद इनेलो से निमंत्रण नहीं मिला। इसके बावजूद मैं अपने घर पर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाता आया हूं। कई साल के बाद मुझे इनेलो से निमंत्रण मिला है। इसलिए मैं रोहतक में होने वाली रैली में जाऊंगा। ब्यूरो