फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नड्डा से मिले सैनी, संगठन की नियुक्तियां जल्द

विज्ञापन
नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलते सीएम सैनी। - फोटो : 444
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज और संगठन के कार्यों की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने नड्डा को राज्य में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही यह भी बताया है कि संगठन और सरकार के बीच तालमेल अच्छा है। पिछले दिनों संगठन को लेकर जो निर्णय लिए गए हैं, उनके बारे में भी सैनी ने नड्डा को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संगठन में होने वाली नियुक्तियों के बारे में चर्चा की है, जिस पर नड्डा ने भरोसा जताया है कि बहुत जल्द ही नियुक्तियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें