चंडीगढ़। धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने चंडीगढ़ में ग्रामीण चौकीदार संघ हरियाणा की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व पंचायत विभाग के कमिश्नर साकेत कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संदीप खरकिया ने बताया कि ग्रामीण चौकीदारों की अनेक मांगे थीं। इस विषय में पंचायत विभाग के कमिश्नर से विचार करके जल्द से जल्द ग्रामीण चौकीदारों की बैठक विभाग के अधिकारियों के साथ कराई जाएगी।