फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चिराग योजना के तहत 69.29 लाख फीस प्रतिपूर्ति राशि जारी, प्राइवेट स्कूल संघ ने जताया आभार

Wed, 14 Jan 2026 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि चिराग स्कीम के तहत 11वीं कक्षा का पोर्टल खोलने, सत्र 2024-25 के अगली कक्षा में प्रमोट हुए वर्तमान सत्र के बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि जारी करने एव सूची से वंचित गरीब परिवारों के बच्चों को शामिल की भी मांग की है ।
विज्ञापन
महीपाल ढांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिराग योजना के तहत सत्र 2025-26 में कक्षा नौवीं से बारहवीं में दाखिल हुए छात्रों की अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 की छह महीने की प्रतिपूर्ति राशि जारी कर दी गई है। इसकी कुल राशि 69.29लाख रुपये हैl इसके लिए प्राइवेट स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार का आभार जताया है। 
विज्ञापन


संघ ने इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय से 11वी कक्षा का पोर्टल खोलने, सत्र 2024-25 के अपग्रेड हुए बच्चों की राशि जारी करने तथा सूची से वंचित गरीब परिवारों के बच्चों को शामिल करने की मांग भी की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि चिराग स्कीम के तहत 11वीं कक्षा का पोर्टल खोलने, सत्र 2024-25 के अगली कक्षा में प्रमोट हुए वर्तमान सत्र के बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि जारी करने एव सूची से वंचित गरीब परिवारों के बच्चों को शामिल की भी मांग की है । साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने जिन स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद किया हुआ है उसको जल्द से जल्द खोला जाए और आरटीई व 134 ए का पैसा भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें