- कर्मचारी संघ, हरियाणा व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर 15 जनवरी 2026 को रोडवेज कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी। यह भूख हड़ताल रोहतक, चंडीगढ़, नारनौल और कैथल डिपो में एक साथ होगी। इसमें सभी कर्मचारी संघ, हरियाणा व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे।
यूनियन नेतृत्व ने इस भूख हड़ताल को संगठन के मान-सम्मान और एकता की कसौटी बताया है। नेताओं का कहना है कि यह केवल सांकेतिक विरोध नहीं, बल्कि रोडवेज कर्मचारियों के हक, स्वाभिमान और संघर्षशील परंपरा को मजबूत करने का अभियान है। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी और कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा और ताकत के साथ आंदोलन को सफल बनाए। इस दौरान 15 जनवरी को सुबह 10 बजे समय पर पहुंचकर सांकेतिक भूख हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया।