फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ट्रैप केस में शिकायतकर्ताओं को बड़ी राहत, रिश्वत की राशि अब जल्द मिलेगी वापस; रिवॉल्विंग फंड का गठन

Mon, 17 Aug 2026 06:35 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं का आर्थिक बोझ कम होगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस कार्रवाई में आमजन का सहयोग व भरोसा मजबूत होगा।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ट्रैप में अब रिश्वत की रकम देने वाले शिकायतकर्ताओं को लंबे समय तक अपनी राशि फंसे रहने की चिंता नहीं होगी। हरियाणा सरकार ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई रिश्वत की रकम की प्रतिपूर्ति के लिए हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो रिवॉल्विंग फंड गठित किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार फंड का संचालन राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे।
विज्ञापन


 जांच पूरी होने तक मिलेगी रकम
नई व्यवस्था के तहत ट्रैप के लिए शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि वापस दिलाने की औपचारिक प्रक्रिया तय की गई है। संबंधित जांच अधिकारी प्रतिपूर्ति का प्रस्ताव रेंज प्रभारी आईजी, डीआईजी या एसपी के माध्यम से विजिलेंस मुख्यालय भेजेंगे। इसके बाद गठित समिति मामले के गुण-दोष के आधार पर राशि लौटाने का निर्णय करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

समिति में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडीजीपी/आईजी अध्यक्ष होंगे, जबकि एक डीआईजी और जिला अटॉर्नी या उप जिला अटॉर्नी सदस्य होंगे। अदालत से रकम मिलने पर फंड में जमा करनी होगी।  प्रतिपूर्ति मंजूर होने के बाद शिकायतकर्ता को शपथ-पत्र देना होगा कि आपराधिक कार्रवाई पूरी होने पर अदालत से ट्रैप की रकम मिलने के बाद वह राशि रिवॉल्विंग फंड में जमा करेगा। इसके बाद स्वीकृत रकम सीधे उसके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। 

सरकार ने फंड के वित्तीय प्रबंधन के लिए भी प्रावधान किए हैं। 70 प्रतिशत राशि खर्च होने के बाद फंड में आवश्यक रकम फिर उपलब्ध कराई जाएगी। इसका लेखा-परीक्षण प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा), हरियाणा करेगा। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं का आर्थिक बोझ कम होगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस कार्रवाई में आमजन का सहयोग व भरोसा मजबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें