फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सेवानिवृत्त आईपीएस मनोज यादव एचआईपीए के महानिदेशक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्यपाल ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज यादव की नियुक्ति की शर्तें व नियम अलग से जारी किए जाएंगे। उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रति मनोज यादव को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेजी गई है। साथ ही, महालेखाकार, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त-सचिवों को भी सूचित किया गया है। गौरतलब है कि मनोज यादव हरियाणा पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद अब उन्हें एचआईपीए की कमान सौंपी गई है। इससे प्रशासनिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें