फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता बने विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी के पूर्व प्रधान सचिव रहे हैं, पांच साल या 65 वर्ष की आयु तक संभालेंगे पदभार


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पूर्व प्रधान सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ की ओर से उनकी नियुक्ति के औपचारिक आदेश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल पद की शपथ लेने की तारीख से पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु (इनमें से जो भी पहले होगा) तक रहेगा।
1992 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति से पहले वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उनके पास वित्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। राज्य सरकार ने इससे पहले उनके सेवाकाल में एक वर्ष का विस्तार देने की मांग भी की थी। मगर केंद्र ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को नहीं माना था। अरुण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करीबी अधिकारी माना जाता है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बिजली क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर आयोग चर्चा में है। इनमें गुरुग्राम और नूंह में एक निजी कंपनी को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का प्रस्ताव भी शामिल है। ऐसे में अरुण कुमार गुप्ता को एचईआरसी की कमान सौंपे जाने को काफी अहम माना जा रहा है। अब बिजली वितरण व्यवस्था, निजी कंपनियों की भागीदारी और प्रदेश के बिजली क्षेत्र से जुड़े नियामकीय फैसलों में आयोग की भूमिका पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के निवर्तमान चेयरमैन नंदलाल शर्मा का 23 जुलाई को निधन हो गया था। वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले थे। उनके निधन के बाद से एचईआरसी के वरिष्ठ सदस्य मुकेश गर्ग चेयरमैन का कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें