फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कोषाधिकारियों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा वित्त विभाग में कोषागार अधिकारी और सहायक कोषागार अधिकारी पदों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से दो नवंबर को इस परीक्षा का अायोजन किया गया था।
विज्ञापन

कोषागार अधिकारी के 5 पदों और सहायक कोषागार अधिकारी के 30 पदों के लिए यह परीक्षा कराई गई थी। लोक सेवा आयोग के अनुसार कोषागार अधिकारियों के पदों के लिए 8 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से चुना गया है। इसी तरह से सहायक कोषागार अधिकारी के पदों के लिए 164 अभ्यर्थी अनंतिम रूप से चुने गए हैं। अब इन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें