फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन में 89 सफल अभ्यर्थियों का परिणाम किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने बुधवार को फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) का परिणाम घोषित कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग में फिजिकल एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर के 126 में से 89 पदों पर अभ्यर्थी सफल पाए गए। आयोग ने परिणाम का पूरा ब्योरा अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने फिजिकल एजुकेशन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए 7 अगस्त 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। 27 अगस्त 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। आयोग के सचिव मुकेश आहूजा ने परिणाम से संबंधित विस्तृत ब्योरा वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार छह और सात अक्तूबर को सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया। आयोग के अनुसार कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण चार पदों को रिक्त रखा गया है। एक पद के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तथ्य स्पष्ट न होने के कारण इस पद को रिक्त रखा है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से परास्नातक विषय में 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री, मैट्रिक स्तर या उच्च शिक्षा विभाग में हिंदी और संस्कृत का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें