एचकेआरएन के ज़रिए बड़ी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, लैब सहायक और कभी-कभी शिक्षण कार्य में सहयोग देने वाले कर्मचारी स्कूलों में लगाए जाते हैं। इनकी नियुक्ति और स्थिति स्पष्ट न होने से कई बार स्कूलों में दिक्कतें सामने आती हैं।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और एससीईआरटी गुरुग्राम से तीन दिन में यह सूचना मांगी है कि कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत स्कूलों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति क्या है। इसके लिए विस्तृत प्रोफार्मा जारी किया गया है जिसमें हर कर्मचारी का नाम, पद, तैनाती स्थान, नियुक्ति का तरीका और सेवा सुरक्षा कानून के तहत पात्रता जैसी जानकारियां भरनी होंगी।
विज्ञापन
दरअसल, एचकेआरएन के ज़रिए बड़ी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, लैब सहायक और कभी-कभी शिक्षण कार्य में सहयोग देने वाले कर्मचारी स्कूलों में लगाए जाते हैं। इनकी नियुक्ति और स्थिति स्पष्ट न होने से कई बार स्कूलों में दिक्कतें सामने आती हैं। कहीं कंप्यूटर लैब खाली पड़ी मिलती है तो कहीं क्लेरिकल काम के लिए पर्याप्त स्टाफ न होने से शिक्षकों को दफ्तर के कामों में उलझना पड़ता है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है।
पंचकूला के एक अभिभावक जसविंदर ने बताया कि स्कूलों में स्टाफ की कमी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। अगर कंप्यूटर टीचर ही नहीं होगा तो बच्चे लैब में क्या सीखेंगे? कई बार तो क्लास में पढ़ाई की जगह बच्चे खाली बैठे रहते हैं। अब जब विभाग ने सभी जिलों से सटीक जानकारी मांगी है तो उम्मीद है कि तैनाती का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।