फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कैथल हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- विजेताओं को 12 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे
विज्ञापन

- 13 जुलाई को 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व पांच किलोमीटर दाैड़ की प्रतियोगिताएं होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कैथल में हाफ मैराथन-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को 12 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। 13 जुलाई को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए इस मैराथन का तीन श्रेणियों में आयोजन होगा।
हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए कोई भी व्यक्ति www.kaithalhalfmarathon.com वेबसाइट पर या स्कैनर के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकता है। इस मैराथन में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की प्रोफेशनल रेस (दाैड़) के अलावा पांच किलोमीटर फन रेस का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला या पुरुष अलग-अलग श्रेणियों में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को एक लाख 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को एक लाख 25 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, 10 किलोमीटर मैराथन में प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

21 किलोमीटर की दाैड़ में भाग लेने के लिए 1000 रुपये और 10 किलोमीटर की दाैड़ में भाग लेने के लिए 500 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि पांच किलोमीटर दाैड़ के पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं है। मैराथन का रूट जल्द ही तय किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें