चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत चार पदों पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी का पाने का मौका है। एचकेआरएन के माध्यम से 180 पुरुषों के पदों के लिए 12 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। एचकेआरएन के अनुसार सहायक कारपेंटर के 20, सहायक मिस्त्री के 30, सिविल हेल्पर के 80 और लिफ्ट इंस्टालर तकनीशियन के 50 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती अभियान भारतीय श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर देगा। आवेदक को अपने क्षेत्र का अनुभव हाेना चाहिए। आवेदन के लिए 20 वर्ष से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। मासिक वेतन यूएई के अनुसार मिलेगा।