फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे से मिले राव नरेंद्र सिंह: हरियाणा के राजनीतिक हालात पर चर्चा, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Tue, 22 Sep 2026 03:10 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर आगामी तीन महीनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में कार्यक्रम चलाने की योजना भी साझा की।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले राव नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बैठक में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और आने वाले तीन महीनों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने पिछले दो महीनों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की नीतियों के खिलाफ हुए धरना-प्रदर्शनों की जानकारी खरगे को दी। इसके साथ ही आगामी तीन महीनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में कार्यक्रम चलाने की योजना भी साझा की।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। राव नरेंद्र सिंह के मुताबिक, खरगे ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनमुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में मिले सुझावों के आधार पर आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें