भाजपा ने हरियाणा में राज्यसभा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांधवी को हरियाणा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हरियाणा में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होना है। भाजपा ने संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने आज शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी मौजूद रहेंगे।