यमुनानगर में तेज आंधी से टूटा पेड़।
- फोटो : संवाद
गत एक सप्ताह से गर्मी व उमस का लोगों पर खूब सितम रहा। इन दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। तापमान में वृद्धि के साथ तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। हवाएं कम रफ्तार होने के साथ बादल छाए, जिससे उमस ने भी लोगों को बेहाल किया। बुधवार सुबह भी तेज धूप निकली, पर साथ चलीं हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। मंगलवार की तुलना में बुधवार सुबह से दोपहर तक तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट रही। दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो शाम चार बजे के बाद अंधड़ के बाद हुई बारिश से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शाम छह बजे 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।