फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 491 करोड़ से विकसित होगा राई खेल विश्वविद्यालय, स्टेडियमों पर खर्च होंगे 114 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में खेल संसाधनों को बेहतर करने और अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए काम होगा। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राई (सोनीपत) स्थित खेल विश्वविद्यालय को विकसित करने के लिए 491 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह से खेल मैदानों सुधार और मरम्मत के कार्यों के लिए भी 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
खेल राज्य मंत्री गाैरव गाैतम ने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल विश्वविद्यालय राई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय में केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना उद्देश्य है। खेल विश्वविद्यालय के लिए जो बजट तय किया गया है उससे खेल मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। भोजन, प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर खरी उतरेंगी।
विज्ञापन

बैठक में अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की ड्राइंग और डिजाइन को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गई। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेशभर के स्टेडियमों की मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इनमें से कई स्थानों पर कार्य प्रारंभ भी हो चुके हैं। जिन खेल मैदानों की ग्रेडिंग की गई है उसमें सुधार लाने के लिए डीएससी (डिस्टिक स्पोर्ट्स काउंसिल) से अतिरिक्त संसाधन खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है।
खेल मंत्री ने यह भी आदेश दिए हैं कि डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी अपने जिलों के स्टेडियमों में कम से कम प्रति माह दो बार औचक निरीक्षण करेंगे। जो भी समस्याएं औचक निरीक्षण के दाैरान सामने आएंगी उन्हें भी निर्धारित समय में दूर कराएंगे। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) के कुलपति अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बजट में खेलों के लिए मिलेगा अतिरिक्त फंड
मंत्री ने बताया कि आगामी बजट में खेलों के लिए और अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया जाएगा। अतिरिक्त बजट मिलेगा तो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। प्रदेश की बेटियों के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई। यह भी कहा कि खेलों के लिए नर्सरी अहम कड़ी हैं और यहां बेहतर सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें