चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयेाग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक (कॉलेज संवर्ग) अंग्रेजी के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जून 2025 को आयोजित हुई थी। इसी तरह से उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भूगोल के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।