चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 22 और 29 जून को आयोजित होने वाली छह विषयों की परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) को स्थगित कर दिया है। आयोग के मुताबिक, काॅमर्स, इनवायरमेंटल साइंस, होम साइंस, मैथ, साइकोलाॅजी, संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज काॅडर) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यह भी बताया है कि जल्द ही स्क्रीनिंग टेस्ट की नई तिथि घोषित की जाएंगी। आयोग ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर विज्ञान विषय में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए छह जून को आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट की उत्तर कुंजी यानी आंसर की अपलोड कर दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कराते हैं तो उन्हें प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। साथ ही अभ्यर्थी 17 जून से 19 जून शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकेंगे।