चंडीगढ़। प्रोफेसर दिनेश कुमार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की है। दिनेश कुमार गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के दो बार और वाईएमसीए फरीदाबाद के भी कुलपति रह चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रोफेसर दिनेश कुमार ने राज्यपाल का आभार जताया है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके प्रोफेसर पीएम मोदी के हाथों होमी जहांगीर भाभा मेमोरियल अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं। यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाले वह हरियाणा के प्रथम वैज्ञानिक कुलपति हैं।