फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, आवेदन मांगे

Thu, 12 Mar 2026 08:13 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ब्यूरो ने ऐसे सिपाहियों को प्राथमिकता देने की बात कही है जिन्हें मादक पदार्थ विरोधी अभियानों, संगठित अपराध से निपटने, खुफिया सूचना एकत्र करने, साइबर या तकनीकी विश्लेषण उपकरणों के उपयोग तथा हिंदी-अंग्रेजी में रिपोर्ट या प्रस्ताव तैयार करने का अनुभव हो।
विज्ञापन
haryana police - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मधुबन (करनाल) ने सिपाही पदों पर रिक्त स्थान भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की ओर से राज्य के सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को पत्र जारी कर योग्य सिपाहियों से आवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये पद नई सीधी भर्ती से नहीं, बल्कि हरियाणा पुलिस की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत सिपाहियों में से प्रतिनियुक्ति (डिपुटेशन) के आधार पर भरे जाएंगे। यानी जिले, बटालियन और अन्य शाखाओं में तैनात इच्छुक सिपाही आवेदन देकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सेवाएं दे सकेंगे।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

ब्यूरो ने ऐसे सिपाहियों को प्राथमिकता देने की बात कही है जिन्हें मादक पदार्थ विरोधी अभियानों, संगठित अपराध से निपटने, खुफिया सूचना एकत्र करने, साइबर या तकनीकी विश्लेषण उपकरणों के उपयोग तथा हिंदी-अंग्रेजी में रिपोर्ट या प्रस्ताव तैयार करने का अनुभव हो। सामान्य पुलिस ड्यूटी का अनुभव रखने वाले सिपाही भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन ईमेल, डाक या दस्ती माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके लिए ncbhry.pol@hry.gov.in ईमेल आईडी जारी की गई है। पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत योग्य सिपाहियों को इस अवसर की जानकारी दें, ताकि चयन के बाद उन्हें मधुबन स्थित ब्यूरो में तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें