फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निजी प्ले वे स्कूलों को अब 45 दिन में मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण 30 दिन के अंदर किया जाएगा
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में निजी प्ले-वे स्कूलों को अब 45 दिन में मान्यता मिलेगी। इसके अतिरिक्त मान्यता का नवीकरण 30 दिन के अंदर किया जाएगा। अभी तक समय सीमा निर्धारित न होने के कारण प्ले-वे स्कूलों को मान्यता लेने में काफी समय लग जाता था। महिला एवं बाल विकास विभाग की इन दो सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में शामिल कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


इन दोनों सेवाओं के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को नामित किया गया है। इसमें महानिदेशक व निदेशक को पहला शिकायत निवारण अधिकारी और विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, आयुक्त एवं सचिव को दूसरा शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें