फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग करेगा खाली जमीनों का उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विभाग की खाली पड़ी जमीन को उपयोग में लाने का निर्देश दिया गया है। राज्य के मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। मंत्री नागर ने अधिकारियों को मुद्रण एवं स्टेशनरी के क्षेत्र में नई तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


मंत्री नागर ने कहा कि तरीके अपनाकर मुद्रण को नया रूप और रंग दें। मुद्रण और स्टेशनरी विभाग इस समय सेक्टर-6 पंचकूला से हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 30 भिन्न-भिन्न तरह की स्टेशनरी सामग्री का उत्पादन कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार की ओर से 40 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। विभाग की ओर से हरियाणा राजभवन, हरियाणा विधानसभा, राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्रण कार्यों के साथ-साथ सरकारी राजपत्र छापने का कार्य भी किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें