फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस और सैनी सरकार पर भड़के विधायक आदित्य देवीलाल, कहा-सदन का समय क्यों बर्बाद किया जा रहा है

Sat, 23 Aug 2025 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इनेलो के विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा पर इनेलो की तरफ से भी लिखित में सहमति भेजी गई। साढ़े चार घंटे विधानसभा में ड्रामा हुआ और आखिर में मुख्यमंत्री चर्चा के लिए तैयार हो गए। सवाल उठता है कि जब सरकार चर्चा करने को तैयार हुई तो पूरे दिन को क्यों खराब किया गया।
विज्ञापन
विधायक आदित्य देवीलाल की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो के विधायक अदित्य देवीलाल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस और सैनी सरकार पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि इस बार 40 विधायक नए चुन कर आए हैं। पिछले सेशन में नए विधायकों को काफी समय दिया गया, ताकि वो सकारात्मक सोच और कार्यशैली के साथ सदन में कार्य करें, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस की तरफ से शोर शराबा किया गया , उससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस तैयारी के साथ नहीं आई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यही मौका होता है जब सरकार को नाकामियों पर घेरा जा सकता है। कल कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा पर इनेलो की तरफ से भी लिखित में सहमति भेजी गई। साढ़े चार घंटे विधानसभा में ड्रामा हुआ और आखिर में मुख्यमंत्री चर्चा के लिए तैयार हो गए। सवाल उठता है कि जब सरकार चर्चा करने को तैयार हुई तो पूरे दिन को क्यों खराब किया गया। अभी भी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा का समय निर्धारित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सरकार बेटी मनीषा को न्याय दिला नहीं पाई, मगर एक गैंगस्टर मनीषा को न्याय दिलाने का खुलेआम सोशल मीडिया के जरिए दावा कर रहा है। सरकार गैंगस्टर पर एक मुकदमा तक नहीं दर्ज कर सकी। 

कानून व्यवस्था को लेकर विधायक आदित्य ने प्रेस वार्ता में अमर उजाला में प्रकाशित खबर दिखाकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें