चंडीगढ़। 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) सोमवार को लखनऊ में आरंभ हुआ। यह सम्मेलन 21 जनवरी तक चलेगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव सहित देश भर से अनेक पीठासीन अधिकारी, विधानसभाओं एवं विधान परिषदों के सचिव व वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। ब्यूरो