पानीपत में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दिल्ली में मुलाकात कर ये प्रस्ताव रखे थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पानीपत में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड, नए फ्लाईओवर और अंडरपास समेत पांच परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को दिल्ली में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने उनसे मुलाकात कर ये मांगें रखीं।
विज्ञापन
प्रस्तावों में शहर के भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड, सेक्टर-13-17 फ्लाईओवर से बाबरपुर फ्लाईओवर तक नया फ्लाईओवर और एल्डिको के सामने अंडरपास का निर्माण शामिल मिल है। इसके अलावा बरसत रोड से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए पानीपत फ्लाईओवर पर एंट्री रैंप और नाथू स्वीट्स के सामने एग्जिट रैंप बनाने की मांग रखी गई।
बाबरपुर मंडी के सामने फ्लाईओवर और जीटी रोड पर पानीपत अनाज मंडी के सामने दोनों तरफ सुरक्षित यू-टर्न बनाने का प्रस्ताव भी सौंपा गया। ढांडा के अनुसार इन परियोजनाओं से शहरवासियों के साथ किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों को जाम से राहत मिलेगी। औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।