फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश कांग्रेस में अब बड़ी चौधर की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 11 साल बाद हरियाणा कांग्रेस में संगठन विस्तार के तहत 32 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई हैं। इस छोटी चौधर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने खूब जोड़तोड़ लगाकर अपना पलड़ा भारी रखने की कोशिश की। अब प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर बड़ी चौधर की तैयारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं के गुटों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब प्रदेशाध्यक्ष जैसे अहम पद पर किसी अपने को बैठाने के लिए सभी गुटों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली दौड़ भी लगा रहे हैं। हालांकि, हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी कांग्रेसी नेताओं से फीडबैक लेकर निष्पक्ष तरीके से पूर्ण किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष के दावेदारों में राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के सवाल का जवाब भी नियुक्तियों के साथ दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें