फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: फरीदाबाद, पंचकूला व हिसार में होगा डिजिटल जनगणना का प्री टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया मृत्युंजय कुमार नारायण ने किया डिजिटल जनगणना प्री-टेस्ट का निरीक्षण
विज्ञापन

चंडीगढ़। जनरल व जनगणना आयुक्त कार्यालय की ओर से भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पूर्व परीक्षण का कार्य दस से 30 नवंबर तक किया जा रहा है। इसके तहत फरीदाबाद, सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड में डिजिटल जनगणना को लेकर पूर्व परीक्षण जनगणना के ट्रेनिंग कार्यक्रम में केंद्रीय रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जनगणना आयुक्त ने कहा कि यह रिहर्सल हमारी प्रणालियों की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी जिसमें एप के माध्यम से आंकड़े सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा, त्रुटियां न्यूनतम होंगी और डेटा प्रोसेसिंग में काफी समय की बचत होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। पहले जहां पेपर शेड्यूल के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की जाती थीं वहीं अब डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग से यह प्रक्रिया और अधिक सटीक, तेज व पारदर्शी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी
पहला हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन जो अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा और दूसरा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। जनगणना संचालन व नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने बताया कि राज्य के तीन जिलों फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में इस समय पूर्व परीक्षण कार्य संचालित हो रहा है। यह प्री टेस्ट आगामी जनगणना की तैयारी के रूप में एक ड्रेस रिहर्सल है जिसका उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं और प्रणालियों का परीक्षण करना है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में विकसित इन एप्लीकेशनों की फील्ड टेस्टिंग हरियाणा के फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जिलों में 30 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें